गुरुवार 14 मई 2026 - 15:42
इज़राईली समाज और लोगो को लेकर मतभेदों और तनाव में वृद्धि

हौज़ा / इब्रानी अखबार 'येदियोत अहरनोत' ने रिपोर्ट किया है कि इज़राईली समाज बढ़ते आंतरिक विभाजन और संभावित गृह युद्ध जैसी स्थितियों के करीब पहुँच रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इब्रानी भाषा के अखबार 'येदियोत अहरनोत' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सियोनी समाज में राजनीतिक और सामाजिक विभाजन एक बड़े खतरे का रूप ले चुका है और आंतरिक तनाव लगातार बढ़ रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 प्रतिशत इज़राईली निवासी कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं, जबकि वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है क्योंकि कई व्यक्ति अस्थिरता और सुरक्षा स्थिति के कारण वहाँ रहने के इच्छुक नहीं रहे हैं।

दूसरी ओर, इब्रानी अखबार 'हारेत्ज़' ने भी अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि सियोनी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन-ग्वीर ने पुलिस को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया है, और यह कार्य सियोनी पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल डैनी लेवी के सहयोग से संपन्न हुआ है।

अखबार के अनुसार, डैनी लेवी के कार्यकाल में सियोनी पुलिस संस्थान व्यावहारिक रूप से बिखर चुका है, जबकि सड़कों पर हथियारों की मौजूदगी और हताहतों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha